प्रदेश सरकार किसानो के हित मे काम कर रही है – शिवकुमार गुप्ता

- प्रेस वार्ता को सबांधित करते आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक शिवकुमार गुप्ता
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसानों के हित काम कर रही है। समाज के आर्थिक विकास के लिये मुख्यमंत्री सभी वर्गो को साथ लेकर चल रहे है। ।
शिवकुमार गुप्ता यंहा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक प्रदीप भांकला के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जंहा कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाकर देश के कंलक को समाप्त किया है । वंही राममंिदर पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराकर मंदिर का निर्माण करावाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नये आयाम दिये है। सडको का विकास,नये पुल व नये मेडिकल कालेज दिये है। तो सहारनपुर को विश्वविद्यालय की सौगात दी है।
कहा कि प्रदेश मे अपराध नियंत्रित है। किसान किसी भी बेखौफ अपने खेतो पर जा सकते है। किसान महापंचायत पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि कुछ लोग धार्मिक नारे लगाकर उन्माद पैदा कर समाज को बांटने का काम कर रहे है। वंही भाजपा सरकार प्रदेश मे रोजगार सर्जन का काम कर रहे है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित मे काम कर रहे है। किसानो के मुददे पर सरकार बातचित करने का तैयार है।
इस मौके पर आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप भांकला ने कहा कि क्षेत्र मे भाजपा की जीत के लिये कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रहे है। अगले विधानसभा चुनाव मे भाजपा अपने दम पर सरकार बनायेगी। इस मौके पर राजकुमार चैधरी, सुमित कर्णवाल, राजीव त्यागी, अंकित गोयल, सोहन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।