सपाइयों ने पुण्यतिथि पर किया जयप्रकाश नारायण का भावपूर्ण स्मरण

सपाइयों ने पुण्यतिथि पर किया जयप्रकाश नारायण का भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण क्रांति के जनक व प्रख्यात समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने आजीवन समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का काम किया तथा तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तानाशाही का डटकर मुकाबला किया था। उन्होंने कहा कि सपा को मजबूत बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि जयनारायण प्रकाश सम्पूर्ण क्रांति के जनक थे जिन्होंने जनांदोलन चलाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सत्ता से हटा दिया था तथा जनता पार्टी की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, कंवरपाल सिंह, चौ. जुमला सिंह, धर्मवीर कौशिक, हुकम सिंह, पिंकी, जमाल साबरी एडवोकेट, रूबी, विशाल यादव, आकाश पंवार खटीक, वेदपाल पटनी, अंजू रानी, कार्तिक, सचिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।