सपाइयों ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

सपाइयों ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में सपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का जगपाल दास गुर्जर का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर का भव्य स्वागत किया तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आभार जताते हुए आगामी विधनसभा चुनाव में जनपद की सातों सीटों पर सपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित की गई प्रदेश कार्यकारिणी में कद्दावर राजनीतिज्ञ जगपाल दास गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की सूचना मिलते ही सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करत ेहुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि सपा ही समाजवाद के सिद्धांतों का अनुसरण कर सर्वसमाज के लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। जबकि अन्य राजनीतिक दल लोगों को जाति व धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने के साथ ही पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि जगपाल दास गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सपा हाईकमान ने उन्हें उनकी ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि जगपाल दास गुर्जर ही डा. लोहिया, मुलायम सिंह यादव व रामशरण दास के सिद्धांतों का अनुसरण कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजियान, बिजेंद्र विश्वकर्मा, चौ. अब्दुल गफूर, जसवीर वाल्मीकि, फरहाद गाड़ा, राजकुमार प्रधान, सादाब नम्बरदार, हसीन कुरैशी, कुर्बान प्रधान पटनी, तुषार गोयल, वेदपाल पटनी, असजद सिद्दीकी, विनीत माजरा, सुशील सांपला, चरणसिंह, समय सिंह, फरहत खान, शिव शर्मा, शहाबुद्दीन अंसारी, ऋषिपाल सांसी, भूषण दत्त चौहान समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।