सपाइयों ने केक काटकर मनाया जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

- सहारनपुर में केक काटकर जन्मदिन मनाते सपा पदाधिकारी।
सहारनपनुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वसमाज के नेता व सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने केक काटकर जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन को खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चौ. रूद्रसैन ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा शासन से मुक्ति दिलाने में केवल सपा ही सक्षम है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।
पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक ने कहा कि चौ. रूद्रसैन की कार्यशैली की वजह से सर्वसमाज का समर्थन सपा को मिल रहा है जो पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने चौ. रूद्रसैन के शतायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, वरिष्ठ नेत्री ममता चौधरी व भूषण दत्त चौहान ने कहा कि चौ. रूद्रसैन के कुशल नेतृत्व में सर्वसमाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं जिसकी वजह से सपा को जनपद में मजबूती मिली है और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी।
इस दौरान पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज प्रधान मदनूकी, चौ. जुमला सिंह, प्रदीप चौधरी, नवाब गुर्जर, वासिल तोमर, हसीन कुरैशी, अब्दुल गफूर, महजबी खान, बबली सैनी, जमाल साबरी, राहुल सुहेल शेखपुरा, राव लाखन, सोनू चौधरी, कुंवर पाल गुर्जर, अमित गुर्जर सलेमपुर, राजेश सैनी बड़कला, वेदपाल पटनी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।