सपाइयों ने मनाई चौ. रामशरण दास की जयंती

सपाइयों ने मनाई चौ. रामशरण दास की जयंती
  • सहारनपुर में चौ. रामशरण दास की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक सदस्य व आजीवन प्रदेशाध्यक्ष रहे चौ. रामशरण दास गुर्जर की 94वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा चौ. रामशरण दास के आदर्शों का अनुसरण कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के आजीवन प्रदेशाध्यक्ष रहे चौ. रामशरण दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि चौ. रामशरण दास ने पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर जो पौधा रोपित किया था। आज उनके आदर्शों व सिद्धांतों के अनुरूप वह पौधा वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि रामशरण दास ने हमेशा सिद्धांतों व आदर्शों की राजनीति की और पार्टी की मजबूती के लिए आजीवन अपना योगदान दिया जो हम सबके लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर पार्टी की महबूती में योगदान देना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह ने कहा कि चौ. रामशरण दास ने जो मार्ग हमें दिखाया था कार्यकर्ता उस पर चलते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का काम करें तथा 2022 के विधानसभा चुनाव की सफलता को लक्ष्य बनाकर तैयारियों में जुट जाएं। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने चौ. रामशरण दास को अपना राजनीतिक गुरू बताते हुए कहा कि साधारण व्यक्तित्व के धनी चौ. रामशरण दास ने सदैव ईमानदारी की राजनीति की और उनके सिद्धांतों का आज भी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने चौ. रामशरण दास के आदशों को स्वीकार कर 2022 के चुनाव में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में मांगेराम कश्यप, जसवीर वाल्मीकि, शादाब लम्बरदार, गौरव चौधरी, असद सिद्दीकी, भूपसिंह, राकेश, इंजी. बृजेश शर्मा, जमाल साबरी, सचिन कुमार, सुधीर चौधरी, महजबी खान, रामाशीष यादव, अर्जुन पंडित, अश्विनी चौधरी, हसीन कुरैशी, वेदपाल पटनी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।