सपाइयों ने केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन

सपाइयों ने केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन
  • सहारनपुर में केक काटकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा देश में जातिवादी व साम्प्रदायिक ताकतों के साथ मजबूती से लडऩे का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक शाहनवाज खान व विधायक उमर अली खान ने कहा कि देश में भाजपा की वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार साम्प्रदायिक सद्भाव को समाप्त कर लोकतंत्र का खात्मा करना चाहती है। ऐसी परिस्थितियों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मजबूती के साथ संघर्ष करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके।

सपा जिलाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम, पूर्व मंत्री संजय गर्ग व पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि सपा की नीतियों पर चलकर ही देश व प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव व सौहाद्र्र कायम कर देश व लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही ऐसे करिश्माई नेता हैं जो जनता को सही नेतृत्व दे सकते हैं।

सपा जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव फहाद सलीम व विश्वजीत गुर्जर ने कहा कि अखिलेश यादव ही पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर चलकर किसान, मजदूर व सर्वसमाज की लड़ाई लडऩे का काम कर रहे हैं।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष आजम शाह, फैसल सलमानी, फरहाद गाड़ा, महजबी खान, सलीम अख्तर, वासिल तोमर, दानिश मलिक, देवराज राणा, नदीम कुरैशी, शाहनवाज चांद, नावेद सिद्दीकी, परवेज खान, रागिब अली, अमजद भाटी, जमाल साबरी, वेदपाल पटनी, नुसरत साबरी, मुस्तकीम राणा, डा. मंसूब अली, राव सुहेल शेखपुरा, ओसामा गाड़ा, रामपुर नगराध्यक्ष शबाना आदि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।