श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्र नगर के छ: दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुंभारभ

श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्र नगर के छ: दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुंभारभ
  • सहारनपुर में रेलवे फील्ड पर आयोजित महोत्सव में विधायक को सम्मानित करते जैन समाज के नागरिक।

सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्र नगर के छ: दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रवचन करते हुए जैन मुनि ने प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि मुनि एक स्थान पर प्रवास नहीं करते, वह सरिता जल के सामान होते है, जो निंरतर विहार कर स्व-पर कल्याण में साधनारत रहे है, प्रतिश्ठा महोत्सव सभी पाशण से परमात्मा बनने का जीवन्त क्रिया के साक्षी बनते है। रेलवे फील्ड में निर्मित भव्य काशी नगरी मे आज हर्ष उल्लास उत्साह के साथ छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ हो गया, मांगलिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं भीड़ को उपदेश देते हुए मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कहा प्राचीन धर्म नगरी सहारनपुर में मुनिसंघ का विहार ऐतिहासिक मांगलिक पंच कल्याणक महोत्सव की शुरुआत के साथ हुआ है, यह दुर्लभ संयोग आने वाले सैकड़ों वर्षों में सभी को स्मरण रहेगा, दिगंबर मुनि एक स्थान पर प्रवास नहीं करते, सरिता के जल के समान निरंतर विहार कर स्व-पर कल्याण में साधनारत रहते है, प्रतिष्ठा महोत्सव में हम सभी पाषाण से परमात्मा बनने की जीवन्त क्रिया के साक्षी बनेंगे। ऐसे पवित्र पावन महोत्सव में मन वचन काय की शुद्धि के साथ उपस्थित रहना असीम पुण्यार्जक है। नगरवासियों को सांसारिक कार्यों को विराम देकर इस पवित्र पावन अनुष्ठान में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।

ऐसा मंगल आयोजन दीर्घकाल में ही सम्भव होता है, यह विश्व शांति के कल्याण के लिए महान अनुष्ठान है, जिसमें धरा के सभी जीवो की शांति और कल्याण के लिए अतिशयपूर्ण शक्तिरूप मंत्रो के साथ पूजन विधान और आहुतियॉ दी जायेगी। प्रतिष्ठा महोत्सव में रामपुर के विधायक देवेंद्र निम, नकुड विधायक मुकेश चैधरी, महानगर मेयर डॉ.अजय सिंह ने कहा जैन समाज के तपस्वी संत मुनिमहाराज समय समय पर अपनी साधना का फल प्रत्येक प्राणी को प्रदान कर हम पर एक महान उपकार कर रहे हैं। उनकी दिगंबर रूप साधना से दिसंबर भी स्वयं को अपराजित महसूस करता है,नगरवासी पुण्यशाली हैं कि साधुओ की संयम साधना की तपस्या से अर्जित अलौकिक ऊर्जा सभी को अविरल प्राप्त हो रही है।

समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, भाजपा पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन ने विधायकगणो, मेयर, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो का स्वागत कर यह मांगलिक अनुष्ठान केवल जैन समाज तक ही सीमित नहीं है, प्राणी मात्र के कल्याण के लिए आयोजित इस मांगलिक कार्यक्रम हो रहा है। इससे पूर्व प्रातरू काल श्री जैन मंदिर चंद्र नगर से विशाल शोभा यात्रा में भगवान महावीर स्वामी की अतिशययुक्त प्रतिमा स्वर्णमंङित रथ पर विराजित होकर नवनिर्मित काशी नगरी पहुंची, जहां प्रतिष्ठित आचार्य शुभम द्वारा शास्त्र सम्मत विधि विधान मंत्रोच्चार द्वारा मुख्य पात्रों माता-पिता प्रवीन-रेनू, सौ धर्म इन्द्र देवेंद्र-पूनम, धनपति कुबेर नितिन- सोनाली,महायज्ञनायक अविनाश-सरिता, यज्ञनायक गौरव-शिप्रा के साथ संपन्न करायी गयी।

धर्मनिष्ठ डॉ.जे डी जैन द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ में मंगल ध्वजारोहण किया गया,पंचरंगी ध्वजा के ईशान कोण में फहराने से मांगलिक संकेत प्राप्त हुए। मांगलिक मंडप का उद्घाटन आशीष जैन-मान्या जैन और पवित्र पावन मंच का उद्घाटन विपिन- पायल जैन द्वारा किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में सुशील जैन, प्रवीण जैन, प्रो. एके जैन, विशाल जैन, अजय जैन, सुभाष जैन, व्रती अनिल जैन सीए, विशाल जैन, (तार वाले) मुकेश जैन (ठेकेदार)प्रदीप किशोर जैन, सुदीप जैन, पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, चैधरी अनुज जैन, उप चैधरी संदीप जैन, अजय जैन, निखिल जैन,दीपक जैन (चूड़ी वाले), आदित्य जैन, प्रदीप किशोर जैन संजय जैन उमंग जैन अभिषेक जैन, अक्षत जैन, शैलेंद्र जैन, डॉ पीयूष जैन, अरुण जैन मनोज जैन संजीव जैन सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिष्ठित श्रावक और श्राविकाए उपस्थित रहे।


Leave a Reply