बीमार महिला को उपचार के लिए कराया जिला चिकित्सालय में भर्ती

- सहारनपुर में घुमंतू बेसहारा महिला की सफाई करते समाजसेवी।
सहारनपुर। प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नवजीवन केंद्र के संस्थापक सुनील कुमार रसवंत ने सोशल मीडिया से एक महिला के शारदा नगर स्थित पुल के नीचे अचेतावस्था में मिलने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर उपचार मुहैया कराया।
मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक संस्था नवजीवन केंद्र के संस्थापक सुनील कुमार रसवंत ने सोशल मीडिया पर शारदा नगर स्थित पुल के नीचे जब एक महिला को अचेतावस्था में देखा तो उनसे रहा नहीं गया तथा वे पंजाबी समाज के लोगों के साथ वहां पहुंचे तथा लोगों की मदद से महिला को जिला चिकित्सालय में कराकर उपचार दिलाया।
गौरतलब है कि नवजीवन सेवा केंद्र सहारनपुर की एक जानी मानी सामाजिक संस्था है जिसके संस्थापक और संचालनकर्ता नुमाईश कैम्प निवासी सुनील रसवंत हैं जो विगत 8-9 सालों से जिला चिकित्सालय में भर्ती लावारिस मरीजों की सेवा करते आ रहे हैं। उनकी यह सेवा आज भी जारी है। लावारिस भर्ती मरीजों की रोजाना सुबह साफ-सफाई करके उनके कपड़े बदलवाकर उन्हें नाश्ता कराया जाता है जहां तक देखा जाए उनकी पूरी सेवा की जाती है।