shobhit University Gangoh
 

शूटर अपने मन को एकाग्र कर एकल्वय की तरह साधे निशाना: पुष्पेन्द्र

शूटर अपने मन को एकाग्र कर एकल्वय की तरह साधे निशाना: पुष्पेन्द्र
  • राजस्थान के जयपुर में आगामी 23 मार्च से 6 अप्रेल तक होने वाली 40वीं नार्थजोन शुटिंग चैंपियनशिप के लिए तोमर शूटिंग स्पोटर्स एकेडमी के खिलाडियों को शुक्रवार को इन्टरनेशनल शूटर व आर्मी कोच पुष्पेन्द्र तोमर ने शूटिंग के गुर सिखाए।

देवबंद [24CN] :  शुक्रवार को मंगलौर रोड स्थित तोमर शुटिंग स्र्पोटस एकेडमी में महाराष्ट्र के नासिक से इन्टरनेशनल शूटर व आर्मी कोच पुष्पेन्द्र तोमर ने एकेडमी पहुंच खिलाड़ियों को सटीक निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होने कहा कि शूटर को अपने मन को एकाग्र कर एकल्वय की तरह अपना निशाना साधना चाहिए, क्योंकि यदि हमार मन और दिमाग निशाने पर है तो हम बडी से बडी कामयाबी हासिल कर सकते है।

रेंज के प्रबंधक आकाश तोमर ने कहा कि आगामी 23 मार्च से 6 अप्रेल तक राजस्थान के जयपुर में होने वाली 40वीं नार्थजोन शुटिंग चैम्पियनशिप में एकेडमी के खिलाडी रायफल व पिस्टल से स्वर्ण व कांस्य पदक के लिए निशाने लगाएंगे। जिसके लिए एकेडमी के खिलाडी जी तोड मेहनत कर रहे है।

इससे पूर्व नासिक से एकेडमी में पहुंचे इन्टरनेशनल शूटर एंव आर्मी कोच का एकेडमी में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर शिवम अहलावत, हिना मलिक सतवीर चैधरी, सुधीर चैधरी, विशाल यादव, राहुल कुमार, शालू चैधरी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia