shobhit University Gangoh
 

उत्तर प्रदेश मे अब कानून का राज है आम आदमी को सुरक्षा का अहसास हुआ- प्रदीप चौधरी

उत्तर प्रदेश मे अब कानून का राज है आम आदमी को सुरक्षा का अहसास हुआ- प्रदीप चौधरी
  • भाजपा कार्यसमिति मे उपस्थित नेता व कार्यकर्ता

नकुड  [ इंद्रेश त्यागी]  क्षेत्रीय सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र मे भाजपा सरकार सत्तासीन होने के बाद प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। अपराधिक तत्वो के होंसले पस्त हुए है। अपराधी या तो जेल मे है या प्रदेश छोडकर चले गये है।

सांसद प्रदीप चौधरी यंहा सरसावा रोड पर आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाए धरातल पर पूरी हो रही है। धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने कश्मीर की समस्या का निदान कर दिया। राममंदिर पर तारिख पूछने वालो को को भी प्रधानमंत्री ने करारा जवाब दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राममंिदर का शिलान्यास करके प्रधानमंत्री ने एक असंभव से दिखने वाले कार्य को साकार कर दिया है।

सासंद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियो का बखान करते हुए कहा कि प्रदेश की बिजली की समस्या अब गुजरे दिनो की बात हो गयी है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण इलाको मे जर्जर लाईनों की समस्या के समाधान का आश्वसान देते हए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ऐसे गांवो की सूचि तैयार कर ले जिन गांवों मे बिजली की लाईने जर्जर हो गयी है। ऐसी लाईनो शीघ्र ही बदलवाने का काम किया जायेगा।

भाजपा कार्यसमिति मे उपस्थित कार्यकर्ता

कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेद्र शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों के सत्ता के समय प्रदेश में आम आदमी का जीना दुभर हो गया था। अपराधी तत्व सडके रोक रोक कर लूट , व हत्या जैसे अपराधो को अंजाम देते थे। अब प्रदेश मंे आम आदमी को सुरथा की गांरटी है। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश मे सडको का निर्माण तेजी से हुआ है। एक समय था जब सहारनपुर तक पंहुचना महाभारत से कम नंही था। बडी संख्या में सडको का जाल व हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।

काय्रकर्म को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, ओमपालसैनी, डा0 ओमपालसिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सोहन गुप्ता ने किया । इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी , देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी , शिवचरण वर्मा, पवनसिंह रावल, राजेश त्यागी, राजकुमार चौधरी , शिवचरण वर्मा , सतबीरसिंह तिघरी, मनोज गोयल, सुरेद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia