shobhit University Gangoh
 

जलभराव से टूटी सडक कई गांव के ग्रामीणों को हो रही भारी असुविधा

जलभराव से टूटी सडक कई गांव के ग्रामीणों को हो रही भारी असुविधा
  • बारिश और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुआ कई गांवों को जोडने वाला सम्पर्क मार्ग।

देवबंद [24CN] :  बारिश और जलभराव होने के कारण कई ग्रामों को जोडने वाली सडक क्षतिग्रस्त हो गयी। ग्रामीणों ने टूटी सडक को ठीक कराये जाने की मांग प्रशासन से की है।

क्षेत्र के गांव सांपला खत्री से सांपला वक्काल, फुलास अकबरपुर, परोली समेत अन्य कई गांवों को जोडने वाला सम्पर्क मार्ग मानसून आने के बाद से हो रही बारिश और जलभराव होने के कारण करीब दो किमी तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सम्पर्क मार्ग पर पडने वाले गांवों में रहने वाले शमीम प्रधान, साबिर प्रधान, अखलाक, शमी, सुरेश गुर्जर, कलीम गौरी, मास्टर शमीम, हुसनैन प्रधान और रिजवान अहमद का कहना है कि बारिश में संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। उक्त मार्ग से वाहन पर तो दूर पैदल तक चलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए रविवार को सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त सडक को शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी ट्वीट कर जानकारी दी है। वहीं, एक्सईएन लोनिवि ताराचंद ने उक्त संपर्क मार्ग को एक-दो दिन के भीतर दुरूस्त करा दिए जाने की बात कही है।

Jamia Tibbia