कॉलोनी वासियों ने पौधों की देखभाल के लिए एक-एक पौधा गोद लिया

- सहारनपुर में मंगलनगर पार्क में मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण करते सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व अन्य।
सहारनपुर [24CN]। नगर निगम द्वारा ‘क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर के संकल्प के साथ शुरु किये गए पौधारोपण अभियान में शनिवार को राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से मंगलनगर पार्क में सहायक नगरायुक्त व कॉलोनीवासियों ने पौधारोपण किया। रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए कालोनी के लोगों ने एक-एक पौधा गोद लिया और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अभियान में सहयोग का संकल्प लिया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को निगम के पौधारोपण अभियान की श्रंखला में मंगलनगर पार्क में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से शिक्षाविद् डॉ. पूनम भार्गव द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण की शुरुआत आचार्य पं. देवेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ तुलसा जी के पौधे से करायी। इसके अतिरिक्त आम, अजवायन, गुडहल सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण में डॉ. पूनम भार्गव, कमलेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, शरद भार्गव, ऋषभ अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, हर्ष डाबर, संचित भार्गव, पं.अनिवेश, राष्ट्रीय चेतना समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल व संरक्षक नीरु मोहिनी आदि शामिल रहे। रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए सभी ने एक-एक पौधा गोद लेने की घोषणा की।
बाद में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कालोनी वासियों ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कॉलोनी के लोगों ने कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन व सीवर लाइन न होने, बारिश में जलभराव होने तथा सडक़ों की हालत खस्ता हाल होने आदि समस्याओं की ओर भी सहायक नगरायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया। गौतम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।