उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना ही संस्था का उद्देश्य
- सहारनपुर में आईआईए की बैठक का मंचीय दृश्य।
सहारनपुर [24CN] । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने कहा कि आईआईए उद्योगों के हितों के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र ही सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर निस्तारण कराया जाएगा। रविंद्र मिगलानी यहां देहरादून रोड स्थित एक परिसर में उद्यमियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देहरादून रोड स्थित औद्योगिक इकाइयों की विद्युत, जल निकासी, सड़क निर्माण, भूमि सर्किल रेट में वृद्धि, सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक इकाइयों के मानचित्र पास न करने तथा विकास शुल्क अधिक लेने के सम्बंध में शीघ्र ही सम्बंाित विभागों से सम्पर्क स्थापित कर उनका समाधान कराया जाएगा।
महासचिव राजेश सपरा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराना ही है। संस्था की प्राथमिकता है ताकि क्षेत्र में जो उद्यमी संस्था के सदस्य नहीं हैं उन्हें संस्था के साथ जोड़ा जा सके तथा उनकी समस्याओं को सम्बंधित विभाग से हल कराया जा सके। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो औद्योगिक विकास व अन्य क्रियाकलाप हो रहे हैं, वह सब संस्था के अथक प्रयासों की ही देन है। इसलिए हम सबको संगठित होकर रहना चाहिए तभी हमारी शासन-प्रशासन स्तर पर सुनवाई होगी तथा सरकार हमारे सुझावों को एजेंडे में लेकर मूर्त रूप देगी।
बैठक को कार्यकारिणी सदस्य के. एल. अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष, मंजीत सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष विनय दहूजा व राही मक्कड़ ने भी सम्बोधित किया। बैठक में के. आर. सिंघल, प्रमोद सडाना, अशोक गांधी, सुरेश बजाज, पारथ दहूजा, संजय अरोड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, स. नरेंद्र सिंह, विनायक अग्रवाल, समीर मदान, विमल, दीपक शर्मा, गौरव अरोड़ा, मुकुल अरोड़ा, विपुल अरोड़ा, कमलेश्वर कपूर, अनिल दहूजा, हरीश चौरसिया, पवन अरोड़ा, मदनलाल अरोड़ा, विकास मलिक, संदीप त्यागी, विजय मदान, सुनील दहूजा आदि मौजूद रहे।