पांचवें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

- सहारनपुर में मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई संघ व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का मांगों को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए मंडल महामंत्री बृजमोहन चनालिया, राजकुमार बिरला, मनमोह सूद व रघुवीर चंदेल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से बात कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी और आंदोलन को व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन 19 सफाई कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने बिना कारण काम से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन और महापौर संदेह के घेरे में हैं और वाल्मीकि समाज का शोषण कर रहे हैं। इस शोषण के खिलाफ सहारनपुर का वाल्मीकि समाज लामबंद हो रहा है। जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेकर अगला कदम उठाया जाएगा। धरना प्रदर्शन में नरेश, ज्ञानचंद, घसीटू, रोहित प्रधान, नीलम सफाई नायक, मनमोह सूद, रतन, नाथीराम, राजकुमार चंदेल, ईश्वर सिंह, हिमांशु, श्रीमती सरला, सतीश कुमार, शिवम, श्रीमती गीता, ममता, कमल किशोर चंचल, महेंद्र बेदी, सुनील घाघट, देशराज, तौसीफ, कुलदीप हंस, श्यामो, कांता देवी, सुनील घाघट, सिद्धांत, गफ्फार, राजीव घावरी, राकेश सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज के व्यक्ॅित मौजूद रहे।