नगर की होनहार बेटी ने आर्ट का जलवा बिखेरा, परिजनो में खुशी की लहर

- हफ्सा उस्मानी को मिले अन्र्तरास्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मानपत्र
देवबंद [24CN]: नगर की होनहार बेटी हफ्सा उस्मानी ने वर्चुअल इंटरनेशनल इस्लामिक आर्ट एग्जीबिशन मे अपनी आर्ट का जलवा बिखेर खूब नाम कमाया उनकी कलाकृतियों की जमकर सराहना की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवबंद की बेटी की कला को सराहना मिलने पर ना केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है बल्कि नगर के लोग भी हफ्सा उस्मानी की उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं। हाल ही में वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्लामिक आर्ट एग्जिबिशन में देवबंद की बेटी हफ्सा उस्मानी ने भी प्रतिभाग किया और उनकी बनाई कलाकृतियों को इंटरनेशनल लेवल पर काफी पसंद किया गया इस एग्जिबिशन में वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
वर्चुअल एग्जिबिशन में दुनिया के विभिन्न देशों के 22 आर्टिस्टो ने प्रतिभाग किया और सभी ने अपनी अपनी कला के शानदार नमूने इस एग्जिबिशन में प्रस्तुत किए।
भारत की तरफ से हफ्सा उस्मानी ने इस एग्जिबिशन में हिस्सा लिया और उनकी कलाकृतियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद पसंद किया गया। हफ्सा उस्मानी के पिता खालिद उस्मानी ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही आर्ट विषय में रुचि रही है और वह हमेशा से ही एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाती रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में भी इंडिया, जॉर्डन इंटरनेशनल अरबिक कैलीग्राफी एग्जिबिशन में भी उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था और उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही विगत फरवरी में इंडिया ईरान इंटरनेशनल कैलीग्राफी एग्जीबिशन में भी हफ्सा उस्मानी की कलाकृतियों को रखा गया था और उन्हें पूरी दुनिया से खूब प्रशंसा मिली थी, तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया था। हफ्सा उस्मानी की सफलता पर मशहूर शायर डॉक्टर नवाज देवबंदी ,डॉ अनवर सईद डॉक्टर अख्तर सईद, डॉङ्म एहतेशाम उल हक. डॉ ङ्म नासिर खान डॉ फसीह सिद्दीकी तलत उस्मानी, डॉ रिजवान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।