shobhit University Gangoh
 

गांव पिकी में धूमधाम से निकली संत रविदास जी की शोभायात्रा

गांव पिकी में धूमधाम से निकली संत रविदास जी की शोभायात्रा
  • सहारनपुर में आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ करते अतिथिगण।

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के ग्राम पिकी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्म दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी शाहनवाज खान, समाजसेवी अजब सिंह ने रिबन काटकर किया। इस अवसर मुख्य अतिथितो ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है और उनके बताए मार्ग पर चलने चाहिए। तपश्चात भजन-कीर्तन, सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक संदेश और समानता, भाईचारे एवं मानवता पर आधारित विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया जिसमें श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गुरु रविदास जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia

Leave a Reply