shobhit University Gangoh
 

आरोपित की हिस्ट्री शीट खोलने और गुंडा एक्ट लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू

देवबंद [24CN] : युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपित गैंगस्टर पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित गैंगस्टर की हिस्ट्री शीट खोलने के अलावा गुंडा एक्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें भी लगातार दबिश दे रही है।

विगत २२ दिसंबर को नगर की शिव विहार कॉलोनी निवासी सूर्य राणा और रवि राणा पर मिरगपुर निवासी गैंगस्टर चित्रांश उर्फ सुमित ने रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करते हुए अपहरण का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने रवि की तहरीर पर आरोपित चित्रांश उर्फ सुमित, अमित, अंकित समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जहां पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है, तो वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है। करीब डेढ़ माह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित गैंगस्टर चित्रांश उर्फ सुमित हिस्ट्रीशीटर खोलने व एक्ट के तहत कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई हैं। अगर इसके बावजूद भी आरोपित गिरफ्तार नहीं होते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।  पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपित गैंगस्टर अपने साथियों के साथबड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है। जिसके चलते उनके घरों की रेकी भी कराई जा रही है।

Jamia Tibbia