Parliament News Live: IPU के अध्यक्ष संसद भवन में मौजूद, सांसदों को करेंगे संबोधित

Parliament News Live: IPU के अध्यक्ष संसद भवन में मौजूद, सांसदों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली :  संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें किसानों का मसला व महंगे होते पेट्रोल-डीजल को लेकर भी हंगामा देखने को मिला। हालांकि, बीते दिन पक्ष और विपक्ष में बनी राजनीतिक सहमति के अनुरूप पेट्रोल-डीजल और किसानों के मुद्दे पर संसद में चल रहा गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ संसद के दोनों सदन सुचारू रूप से चलने शुरू हुए। मंगलवार की कार्यवाही पर सबकी नजर…

Live Updates:

-निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने स्थगन नोटिस दिया है।

-राज्यसभा में राजद सांसद मनोज झा ने भी निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर नोटिस दिया है।