shobhit University Gangoh
 

पेपर लीक मामले पर भी बोलीं राष्ट्रपति, संसद में अभिभाषण के दौरान किया जिक्र

पेपर लीक मामले पर भी बोलीं राष्ट्रपति, संसद में अभिभाषण के दौरान किया जिक्र

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि संसद ने पेपर लीक कानून भी बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

वहीं, अपने भाषण में द्रौपदी मुर्मु ने कांग्रेस शासन में लगाई गई इमरजेंसी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 को पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। इमरजेंसी संविधान पर सबसे बड़ा हमला थी।

Jamia Tibbia