shobhit University Gangoh
 

सेवानिवृ हुए उपनिरीक्षक को पुलिस स्टाफ प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृ हुए उपनिरीक्षक को पुलिस स्टाफ प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई
  • कोतवाली में आयोजित सेवानिवृत उपनिरीक्षक ओमपाल को विदाई देते एसडीएम व सीओ।

देवबंद [24CN] : रविवार की रात्रि देवबंद कोतवाली में खानकाह पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह को कार्यक्रम का आयोजन कर उनके सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई।

कोतवाली परिसर में हुए विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय ने खानकाह चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह का माल्यार्पण कर पुलिस महकमे में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहना की। प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा व खानकाह चौकी इंचार्ज असगर अली ने कहा कि जनता की सेवा और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना पुलिस का प्रथम कर्तव्य है। कहा कि उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह ने निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।

इस मौके पर भायला चौकी इंचार्ज संजीव कुमार, खेड़ामुगल चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह, घलौली चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, रेलवे रोड पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश सिंह, गोपाली चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह, मकबरा चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह, बार्डर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के अलावा नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, तथा पत्रकार अथर उस्मानी, आबाद अली, मुशर्रफ उस्मानी, नौशाद उस्मानी, फहीम उस्मानी, खिलेंद्र गांधी आदि सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Jamia Tibbia