पुलिस ने कलयुगी पिता को दबोचकर भेजा जेल

पुलिस ने कलयुगी पिता को दबोचकर भेजा जेल
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचा गया कलयुगी पिता।

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा थाना गागलहेड़ी प्रभारी सुनील नेगी व उपनिरीक्षक बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बलात्कार के आरोपी बलबीर पुत्र रतिराम निवासी बालेली थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पकड़ा गया आरोप बलबीर सिंह काफी समय से अपनी पुत्री के साथ गलत काम व एक अन्य लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।