त्यौहारो व जूमे की नमाज के मददेनजर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा

त्यौहारो व जूमे की नमाज के मददेनजर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा
फोटो नगर मे पैदल मार्च निकालते सीओ व कोतवाल

नकुड 10 अक्टुबर इदं्रेश। नगर मे जूमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। इस दौरान शांनिव्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किये थें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। पुलिस अधिकारियो ने नगर की गलियों मे पैदल मार्च निकालकर लोगो को शंाति के साथ त्यौहार संपन्न कराने मे सहयोग देने का आग्रह किया ।

शुक्रतवार को नगर की जामा मस्जिद में जूमे नमाज अता की गयी। सैंकडो नमाजियों ने मस्जिद मे जूम की नमाज अता की। इस दौरान सभी मस्जिदो पर पुलिस बल तैनात रहा। शांति व्यवस्था के मददेनजर सीओ अशोक कुमार सिसौदिया व कोतवाली के प्रभारी निरिक्षक संतोष त्यागी ने नगर मे पुलिस बल के साथ फलेग मार्च किया। उन्हेांने आम जन से सभी त्यौहारो को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने मे पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

दोनो पुलिस अधिकारी नगर की सडको व गलियों से पैदल निकले । उन्होंने कहा कि शांनि व्यवस्था बनाये रखना केवल पुलिस या प्रशासन के जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के सा थ आम आदमी की भी है। सभी को इसमे सहयोग करना चाहिये।