सहारनपुर के खिलाड़ी ने जीता चैम्पियन ऑफ चैम्पियन खिताब
- सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत करते आयोजक।
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता अमन क्लासिक में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब जीतकर लौटे खिलाड़ी विवेक पंवार का भव्य स्वागत किया गया। पंजाब के अमृतसर के गुरूनानक भवन में राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता अमन क्लासिंक में देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 350 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब सहारनपुर के विवेक पंवार ने अपने नाम कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. गुणीत व सम्पत शामिल रहे। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फिल्म स्टार अनूप सिंह, सिंगर करतार चीमा, सिद्धांत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इस दौरान गौरव कपिल, विपिन, हिमांशु शर्मा, सम्राट चौधरी, जोगेंद्र, अंकुर, सचिन रावल, अर्जुन पंडित, शुभम तोमर, वाशु आदि मौजूद रहे।
