पिक्चर अभी बाकी है! कांग्रेस 13 सीटों पर 2 से 5 हजार वोटों से पीछे, क्या फिर से पलटेगी बाज़ी?

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा (46 सीटें) पार कर लिया है। हालांकि, “पिक्चर अभी बाकी है” क्योंकि चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 13 ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस बेहद कम अंतर से पीछे है, और बाज़ी पलटने की संभावना अभी बनी हुई है।
अगर इन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को अगले राउंड में वोट मिलते हैं, तो चुनाव के परिणाम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
ये हैं 13 अहम सीटें जहां कांग्रेस पीछे चल रही है:
- आदमपुर: 3770 वोटों से पीछे
- पंचकूला: 966 वोटों से पीछे
- रादौर: 5039 वोटों से पीछे
- इंद्री: 4086 वोटों से पीछे
- नरवाना: 5792 वोटों से पीछे
- राई: 1986 वोटों से पीछे
- बदरा: 3456 वोटों से पीछे
- दादरी: 2221 वोटों से पीछे
- फतेहाबाद: 1223 वोटों से पीछे
- भवानी खेड़ा: 4568 वोटों से पीछे
- असंध: 209 वोटों से पीछे
- कलानौर: 1290 वोटों से पीछे
- होडल: 400 वोटों से पीछे
भाजपा की बढ़त, कांग्रेस की चुनौती
भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त बनाकर स्पष्ट बहुमत की ओर कदम बढ़ाया है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर मजबूती से टिकी हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, निर्दलीय चार सीटों पर आगे हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
आम आदमी पार्टी और जेजेपी अब तक बिना खाता खोले
आम आदमी पार्टी (AAP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) अब तक किसी भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं कर पाई हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में कुछ प्रमुख नाम हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राकेश जून, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा, और गन्नौर से देवेंद्र कादियान शामिल हैं।
अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस इन 13 सीटों पर आगे बढ़कर बाज़ी पलट पाती है या भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में लौटती है।