भाजपा सरकार को 2022 में सबक सिखाएगी उत्तर प्रदेश की जनता – शाहिद मंजूर

- हाईवे स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में विचार रखते पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर।
देवबंद [24CN] : पूर्व की सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर ने कहा कि देश प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग से बचाने के लिए जनता को सोचना होगा। और धर्म की राजनीति कर रही भाजपा सरकार को वेस्ट बंगाल वाला सबक सिखाना होगा।
बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता राव कारी साजिद के आवास पर हुई बैठक में शाहिद मंजूर ने कहा कि अपने आपको सैक्यूलर कहने वाली सभी पार्टीयों को सोचना होगा कि देश प्रदेश की जनता को साम्प्रदयिकता की आग से कैसे बचाया जाए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली की कुर्सी का रास्ता जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि जनता भाजपा की नीतियों के खिलाफ है यह बात हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी साबित हो चुकी है। किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने का भी खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। योगी के शासनकाल से त्रस्त प्रदेश की जनता पूर्व की अखिलेश सरकार को याद कर रही है। और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन २०२२ को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाने का आहवान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनवर महमूद, असद जमाल फैजी, मजहर जब्बार, नौशाद कुरैशी, मलिक मोअज्जम, हाजी जुल्फिकार, मोहम्मद इबाल आदि मौजूद रहे।