भाजपा को सत्ता से उखाडऩे का मन मना चुकी है प्रदेश की जनता: यादव

- सहारनपुर में सपा की बैठक को सम्बोधित करते शिक्षक सभा के प्रदेशाध्यक्ष व एमएलसी मानसिंह यादव।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेशाध्यक्ष व एमएलसी डा. मानसिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व सपा के शासनकाल में कराए विकास कार्यो से अवगत कराने का आह्वान किया।
एमएलसी डा. मानसिंह यादव आज यहां अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर ‘बूथवार शिक्षकों की भूमिका व संवाद से समाधान की ओरÓ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश व प्रदेश के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों सहित आम आदमी के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा देश को पूंजीपतियों के हाथ बेचने का मन बना चुकी है जिससे संविधान और आम आदमी का सम्मान खतरे में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने अथवा बुलडोजर या कार चढ़ाकर चुप कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी दी गई, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय व विशेषज्ञों को नौकरी दी गई। हजारों की संख्या में स्कूलों को अनुदान दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि भाजपा का शासन जनता के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है। हजारों की संख्या में शिक्षक व शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं तथा आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. जगपाल दास गुर्जर व वरिष्ठ नेता कार्तिकेय राणा ने कहा कि भाजपा सरकारों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उसे केवल पूंजीपतियों की चिंता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
इस दौरान प्रवीण बांदूखेड़ी, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. संजीव दुर्जन, अमित प्रधान, अब्दुल गफूर, महजबी खान, हसीन कुरैशी, गुलजार सलमानी, नवाब गुर्जर, कमलजीत प्रधान, संजय बहरामपुरा, सोनू चौधरी, के. पी. सिंह, मोहन राणा, अमन बर्मन, राजकुमार प्रधान, सीताराम सहगल, वेदपाल पटनी, मेवालाल गौतम, स्वामी राजवीर सिंह यादव सहित भारी संख्या में सपाई मौूद रहे।