सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

- सहारनपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जाटव नगर के क्षेत्रवासी।
सहारनपुर [24CN]। नगर निगम के सैक्टर-7 जाटव नगर के क्षेत्रवासियों ने पार्षद नेपाल सिंह के नेतृत्व में नाला पटरी पर प्रदर्शन कर नाला पटरी पर लगे गंदगी के अम्बार को हटाए जाने की मांग की। नगर निगम के सैक्टर-7 जाटव नगर निवासी पार्षद नेपाल सिंह के नेतृत्व में नाला पटरी पर एकत्र हुए तथा नाला पटरी पर लगे गंदगी के अम्बार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जाटव नगर नाला पटरी वाली सड़क को विगत कई सालों से बंद करा दिया गया था और वहां पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की ताकि क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान हो सके। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने महापौर व नगरायुक्त को भी समस्या से अवगत कराया था परंतु उनकी समाधान के लिए कोई सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ। उनका कहना था कि उन्होंने पार्षद के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने शीघ्र ही सड़क निर्माण की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में मुकेश जाटव, संजय, जहीर अहमद, राहुल जाटव, कमला देवी, अनीता, अंकित जाटव, अमित जाटव, अलीम राजा, राजेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।