नकुड की जनता दुबारा पालिकाध्यक्ष बनने का मौका नंही देती

नकुड [इंद्रेश]। नकुड की जनता ने जंहा भाजपा के शिवकुमार गुप्ता को जिताकर भाजपा के जिम्मे नगर के विकास का काम सांेप दिया है। वंही यह रिवाज भी कायम रखा कि एक बार पालिकाध्यक्ष बनने के बाद दुबारा अध्यक्ष बनने का मौका नंही देती।

नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव मे खास बात यह रही कि भाजपा प्रत्याशी ने नगर के 25 वार्डो मे सभी मे मत हासिल किये। नगर के मुस्लिम वार्डो में भी भाजपा प्रत्याशी को मत मिले। केाई वार्ड ऐसा नंही था। जिसमे भाजपा को वोट न मिले हो। यंही स्थिति दुसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी खालिद खान की भी रहे। खालिद खान ने भी नगर के सभी वार्डाे मे वोट हासिल किये। इस बार भाजपा ने करो या मरो की नीति अपना कर नगर पालिका का चुनाव लडा। एक ओर जंहा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व राज्य मंत्री ने नगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे माहौल बनाने का काम किया। वंही क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी व सांसद प्रदीप चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी के चुनाव मे पूरी ताकत झोंक दी।

इसके अलावा चुनाव का ंिहुद मुस्लिम मे धु्रवीकरण होने से भी भाजपा को मदद मिली। भाजपा के बागी धनीराम सैनी कुछ अधिक नंही कर पाये। जिसका सीधी लाभ भाजपा को मिला तो वंही बसपा प्रत्याशी के मुस्लिम मतो में सेंध लगाने मे असफल रहने का लाभ जंहा निर्दलीय खालिद खान को मिला तो वंही दलित मतो के एक बडे भाग को भाजपा की ओर आने मे इससे मदद मिली। मतदान से पूर्व अंतिंम दो दिन भाजपा के लिये काफी सवेंदनशील थे। इन दिनो मे जैसे जैसे बसपा कमजोर होती गयी तथा मुस्लिम मतो के निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष मे ध्रुवीकृत होने से ंिहदु मत भाजपा के पक्ष मे चले गये। इसका लाभ भाजपा को मिलता गया। भाजपा के पक्ष मे भले ही कम परंतु कुछ मुस्लिम मत भी पडे। यही वजह है कि पूरी तरह से मुस्लिम बूथो पर भी भाजपा को मत मिले।

यंहा यह भी उल्लेखनीय है कि अभी तक नकुड नगर पालिका के इतिहास में एक बार भी पूर्व में पालिकाध्यक्ष रह चुका व्यक्ति दुबारा चुनकर नंही आया। इस बार भी यह रिवाज कायम रहा। पूर्व पालिकाध्यक्ष धनीराम सैनी को जंहा बूरी तरह से मतदाताओ की उपेक्षा झेलनी पडी वंही पूर्व पालिकाध्यक्ष खालिद खान को भी हार का मुंह देखना पडा।