पश्चिमी व्यापार एकता व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता  की दिलायी शपथ

पश्चिमी व्यापार एकता व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता  की दिलायी शपथ
  • सहारनपुर में पश्चिमी व्यापार एकता मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं अतिथिगण।

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापार एकता व्यापार मंडल सहारनपुर के द्वारा नवगठित जिला इकाई एवं नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में व्यापारियों को तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय गर्ग द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष विनय जैन व महानगर अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होत्रा के नेतृत्व में जिला व नगर सहारनपुर के सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि पश्चिमी एकता व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व अन्य पदाधिकारियों को व्यापार मंडल को दिनों दिन नई ऊंचाइयों पर ले जाने व एक अनुशासित संगठन बनाए जाने पर बधाई दी और कहा कि यह व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए हितबद्ध है तथा निष्पक्ष रूप से अधिक से अधिक हर प्रकार के व्यापारियों के लिए कार्य करता है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग द्वारा नवनियुक्त जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये तथा उन्हें शपथ दिलाकर पद पर मनोनीत होने की बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि व्यापारियों के लिए पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल जीजान से सहायता करने को तैयार है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भारती भानू एडवोकेट, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा आदि ने भी अपने विचार रखें। जिला इकाई में विनय जैन को जिला अध्यक्ष, शांतनु शर्मा को जिला महासचिव, कुलदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवीण सैनी को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया व नगर इकाई में सन्नी विजय मल्होत्रा को नगर अध्यक्ष, रोहित अग्रवाल को नगर महासचिव एवं विश्वनाथ गोयल नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुए।

इस अवसर पर सरदार हरप्रीत सिंह बग्गा, देवेन्द्र अरोड़ा, अमित सेठी, वरूण सक्सेना, सुमित शर्मा, नवऋषि भानू, नितिन कुमार गुप्ता, कुलदीप गुलाटी, कुवंर डंग, उदित, नवीन खुराना, संजय, नीशु सुखीजा, सुमित मलिक, अमनदीप सिंह, गुरसिदोक सिंह, मंजीत, मुकेश अरोड़ा, मुनीर, सुधीर जैन, सुरेश बब्बर, मनोज भूर्यान, प्रवीण बागला, दीपक गाँधी, सन्नी पचनंदा, खुर्रम फारूखी, साबिर, साद अहमद, राघव गर्ग, सी. ए. राज रोहिल्ला, ऋत्विक गर्ग, संजय सिंघल, अंकित जैन, श्रीकांत गुप्ता, विनय अग्रवाल, अतुल अरोड़ा, शिवा गोयल, बृजेश वर्मा, मिंटू जग्गा, महेन्द्र वर्मा, रोहित भारती, शिवम जिंदल, गौतम आदि व्यापारी मौजूद रहे।