• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कानपुर में जीका वायरस का शतक, 16 और संक्रमित मिलने पर अब संख्या हुई 105

  • November 9, 2021
कानपुर में जीका वायरस का शतक, 16 और संक्रमित मिलने पर अब संख्या हुई 105
  • कानपुर में हरजिंदर नगर पोखरपुर काजी खेड़ा और तिवारीपुर बगिया क्षेत्र में जीका वायरस के केस लगातार मिल रहे हैं। नए संक्रमितों में दो गर्भवती समेत सात महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। अब संख्या 105 हो गई है।

कानपुर। शहर में जीका वायरस का कहर थम नहीं रहा है और अब शतक लगा चुका है। मंगलवार को 16 और संक्रमित मिलने के बाद संख्या सौ पार करके 105 हो गई है। नए संक्रमितों में दो गर्भवती समेत सात महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आममन के ठीक एक दिन पहले एक साथ इतने संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

जीका वायरस संक्रमितों का मुख्य केंद्र चकेरी क्षेत्र के परदेवनपुरवा, पोखरपुर, आदर्श नगर और तिवारीपुर बगिया में बना हुआ है। यहां से सर्वाधिक जीका संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को हरजिंदर नगर, पोखरपुर, तिवारीपुर बगिया और काजी खेड़ा मोहल्ले के रहने वाले हैं। उसमें दो गर्भवती हैं, जिनका समय पूरा होने को है। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने उनकी जांच कराई है। उनका अल्ट्रासाउंड भी कराया गया है। उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं पाई गई है। मंगलवार सुबह लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से आई रिपोर्ट में दो गर्भवती समेत सात महिलाएं और नौ पुरुष में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. नैपाल सिंह ने 16 जीका वायरस संक्रमित मिलने की पुष्टि की है।

सर्विलांस टीमें सक्रिय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। इसलिए क्षेत्र में जीका वायरस संक्रमितों के सत्यापन के लिए सर्विलांस टीमों को लगा दिया गया है। संक्रमित मरीजों, उनके संपर्क में आए, रिश्तेदारों व दोस्तों की सैंपलिंग कराई जा रही है। साथ ही घर-घर सर्वे का कार्य भी चल रहा है।

 


Post navigation

Prev
Next
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश

अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश

  • March 30, 2026
मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’

मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’

  • March 30, 2026
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया

अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया

  • March 30, 2026
‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

  • March 30, 2026
‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

  • March 30, 2026
‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप

‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप

  • March 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश March 30, 2026
  • RR vs CSK Match Preview: पुरानी टीम के सामने होंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई March 30, 2026
  • ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत March 30, 2026
  • मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’ March 30, 2026
  • अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया March 30, 2026
  • ‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ March 30, 2026
  • ‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी March 30, 2026
  • ‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप March 30, 2026
  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez