shobhit University Gangoh
 

विधान परिषद सदस्य निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से मिलेंगे

सहारनपुर [24CN]। रिटर्निंग आफिसर 35-मुजफ्फरनगर/सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि 35-मुजफ्फरनगर/सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र में विधान परिषद के सदस्य के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग आफिसर को या सहायक रिटर्निंग आफिसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 11 फरवरी 2022 तक लोक अवकाश दिन से भिन्न किसी भी दिन पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रदत्त किए जाएंगे।

नाम निर्देशन-पत्र के प्ररूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में 14 फरवरी 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे लिए जायेंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभ्यर्थी द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो रिटर्निंग आफिसर या सहायक रिटर्निंग आफिसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी में किसी को उसके कार्यालय में 16 फरवरी 2022 को अपरान्ह 03ः00 बजे के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। निर्वाचन लडे जाने की दशा में 03 मार्च 2022 को पूर्वान्ह 08ः00 बजे और अपरान्ह 04ः00 बजे के बीच मतदान होगा।

Jamia Tibbia