नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पति का भाजपाईयों ने किया स्वागत  

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पति का भाजपाईयों ने किया स्वागत  
  • नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पति विजय त्यागी का सम्मान करते भाजपाई।

देवबंद [24CN] : नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ममता त्यागी के पति विजय त्यागी का भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।

नगर के मौहल्ला लहसवाडा स्थित बालगिरि महादेव मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवव्रत त्यागी तथा क्षेत्रिय कार्यसमिति के सदस्य शिवराज ने सयुंक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पंचायत चुनाव में बम्पर जीत हासिल की है। जिससे साफ हो गया है कि प्रदेश में 2022 में भी प्रंचण्ड बहुमत के साथ भाजपा की ही सरकार बनेगी।

ब्लाक प्रमुख पति विजय त्यागी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे को योगी आदित्यनाथ ने पुरी तरह चरितार्थ किया हैं। भाजपा सरकार में ऐसे 18 हजार गांव को बिजली देने का काम किया गया जिनमें बिजली नही थी। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री पवन संवई, जिला महांमत्री अभिषेक त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्र्तराष्ट्रीय ध्यान गुरू स्वामी दीपांकर जी महाराज व संचालन रंजीत बाल्मीकि द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश अनेजा, अतुल शर्मा, संजीव जैन, आकाश मोर्य, विनय त्यागी, अरूण त्यागी, धनराज त्यागी, राजवीर सैनी, विकास त्यागी, अनिल प्रधान, संजीव सैनी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।