सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन की जरूरत- जिलाधिकारी
- सद्भावना दिवस पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ
सहारनपुर [24CN] : जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने सद्भावना दिवस के अवसर पर कहा कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन करना चाहिए। सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करना देश की कौमी एकता अखंडता को बरकरार रखना है। किसी प्रकार का भेदभाव किए बिना सभी नागरिकों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और संप्रदाय के लोग मिल जुल कर रहें। सभी को एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखने के लिए प्ररेरित करना चाहिए। सभी धर्माें और सम्प्रदाय के लोगों के बीच भाई चारा, सामुदायिक समरसता, एकता और अपनात्व जगाये रखने की जरूरत है।
सद्भावना दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखने के लिए सद्भावना दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कार्मिकों ने आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। ऐसे में आपसी सौहार्द्र की भावना जाग्रत हो। इसके लिए राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मानाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश कुमार सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.एन.शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आलोक शर्मा, कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।