तेज हवाओ से क्षतिग्रस्त तिरंगे को नगरपालिका ने सम्मान के साथ उतारा

तेज हवाओ से क्षतिग्रस्त तिरंगे को नगरपालिका ने सम्मान के साथ उतारा
सहारनपुर रोड पर बस अडडे पर लगा तिरंगा

नकुड 17 मार्च इंद्रेश। नगर में सहारनपुर रोड पर बस अडडे पर लगाया गया तिरंगा तुफानी हवाओ मे क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर पालिका ने इस बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर पालिका ने नगर मे बस अडडे पर विगत 26 जनवरी को देश की आन बान शान 111 फुट उंचा तिरंगा लगाया गया था। जो दो दिन पूर्व आयी तुफानी हवाओ मे क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी नगरपालिका अधिकारियो को लगी तो उन्होंने क्षतिग्रस्त तिंरगे को सम्मान के साथ उतरवा लिया । ताकि उसके स्थान पर नया तिरंगा लगाया जा सके।


Leave a Reply