भाजपा शासन में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीडऩ: गर्ग

भाजपा शासन में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीडऩ: गर्ग
  • सहारनपुर में सपा के कार्यक्रम को सम्बोधित करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की बड़ी दुर्दशा हुई है। महिलाओं के खिलाफ बलात्कार व अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। नगर विधायक संजय गर्ग नुमाईश कैम्प स्थित एक वैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षिका, आशा, आंगनवाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब, निराश्रित महिलाओं की पेंशन की भी समस्या है। बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है। सपा नेत्री हिना सिद्दीकी, नीलम, सुमन व गफूरी ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में समाजवादी महिला वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन, कन्या विद्याधन जैसी योजनाएं लागू की गई थी जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। इस दौरान मोहम्मद आजम शाह, मुस्तकीम राणा, शेखर राणा, जयसिंह बर्मन, आशीष वाल्मीकि, वरदान घावरी, प्रणव शर्मा, राहुल शर्मा, रामशरण, कासिफ अलवी, रवि घावरी, तरूण तिवाल, मो. साकिब, राजेश आदि मौजूद रहे।