भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं का ज्ञापन प्रशासन को दिया

- सहारनपुर में ज्ञापन देने जाते भाकियू से जुड़े किसान।
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखकर किसानों की समस्याओं को उठाया तथा इनके समाधान को लेकर भारी मंथन किया गया। बैठक के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर उनका अविलम्ब समाधान किए जाने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाये। फसलों की सिंचाई हेतु किसानों को पर्याप्त बिजली दी जाये। बाजार में बिक रही नकली कीटनाशक दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जाये।
ब्लाक मुजफ्फराबाद के गाँव माण्डवाला उत्तरी में पानी निकास हेतु नाला बनाया जाए। रामपुर मनिहारान में जो पुल बन रहा है उसको तेजी से बनवाया जाये। जनपद-सहारनपुर में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए दवाई का छिड़काव किया जाना आवश्यक है। ब्लाक मुजफ्फराबाद के कलसिया रोड (माण्डूवाला मन्दिर) से औरंगाबाद जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है, मरम्मत कराई जाये। पानी की टंकी के पाईप लाईन बिछाई गई है। सी.सी. टूटी पड़ी है उनको सम्बन्धित विभाग से अतिशीघ्र ठीक कराया जाये।
अम्बेहटा चाँद में स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला डॉक्टर की व्यवस्था की जाये। तहसील में स्टाम्प विक्रेता ज्यादा वसूली करते हैं उन पर भी रोक लगाई जाये। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष चै सुदेशपाल, मंडल अध्यक्ष शेर पाल सिंह, राकिब चैधरी, शेरपाल राणा, प्रमोद, विनित चैधरी, जोगेन्द्र चैधरी, अनुज चैधरी, सोमप्रकाश, ओम सिंह आदि किसान शामिल रहे।