रमजान माह इस्लाम की मजबूत बुनियादों में से एक बुनियादः कारी राव साजिद

देवबंद [24CN]: कारी राव साजिद ने कहा कि मुकद्दस रमजान माह इस्लाम की मजबूत बुनियादों में से एक बुनियाद है। इसमें अल्लाह अपने बंदों के बेहद करीब होता है।

रमजान माह पर रोशनी डालते हुए कारी राव साजिद ने कहा कि अल्लाह ताआला ने जिस तरह रमजान माह में हम सबको अपनी रहमतों और फजीलतों से नवाजा वो उस खुदा का अपने बंदों के लिए खास तोहफा है। उन्होंने कहा कि रमजान माह इस्लाम की मजबूत बुनियादों में से एक बुनियाद है। इस माह में अल्लाह अपने बंदों के बेहद करीब होता है। अल्लाह अपने बंदे द्वारा इस माह में किए गए हर अमल के बदले उसे 70 गुना सवाब देता है। कहा कि रमजान में जो रहमत और बरकतों नाजिल होती है आम दिनों में उसका ख्याल कर पाना भी नामुमकिन है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह इस खास महीने में अल्लाह की खुशी हासिल करें और रोजा नमाज की पाबंदी करे।