shobhit University Gangoh
 

प्रभारी मंत्री ने जनपद में वृक्षारोपण जनांदोलन में मौलश्री का पौधा रोपित कर किया शुभारम्भ

प्रभारी मंत्री ने जनपद में वृक्षारोपण जनांदोलन में मौलश्री का पौधा रोपित कर किया शुभारम्भ
  • पौधा रोपित करने के साथ ही उसे संरक्षित करना समाजिक जिम्मेदारी पौधे का पालन परिवार के सदस्य की तरह करें
  • इस अभियान से निरन्तर वन क्षेत्र बढ रहा है

सहारनपुर [24CN]। माननीय मंत्री, प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता एवं बाट माप विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री आशीष पटेल जी ने आज वृक्षारोपण जनांदोलन कार्यक्रम के अन्तर्गत फीता काटकर एवं बुडढाखेडा पुण्डीर में मौलश्री का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

माननीय मंत्री श्री आशीष पटेल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न को पूरा करने के लिए तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशों में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कडी में जनपद सहारनपुर के लिए प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मैं स्वयं उपस्थित हुआ हूँ। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने 2017 में संकल्प लिया था कि उत्तर प्रदेश मंे जितना वन क्षेत्र है वह पर्याप्त नहीं है, इसलिए अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाया गया और इसके परिणामस्वरूप वन क्षेत्र में वृद्धि हुई। उन्होने पेडों की महत्ता मनुष्य के जीवन चक्र में बताते हुए कहा कि भोजन और पानी के बाद ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए यही एकमात्र साधन है। उन्होने कहा कि ओजोन परत को सुरक्षित रखने में भी इसकी महत्ता है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि सभी यह संकल्प लें कि वो पौधा रोपित करेंगे और उसको जीवित रखने के लिए अपने बच्चों की तरह ही उसकी देखभाल करेंगे। यदि अगले वर्ष तक 90 प्रतिशत पौधे जीवित रख सके तो यह हमारी समाज और पर्यावरण को सबसे बडी देन होगी। उन्होने डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होने एक सामाजिक दायित्व के तहत जिलाधिकारी से कहा कि यदि कोई वृक्ष काटने की इजाजत मांगता है तो उससे वृक्ष भी लगवाएं। एनसीसी के बच्चों से उन्होने कहा कि आप लोग अपने विद्यालय में पौधे का रोपण करे और भाई-बहन की तरह उसका ख्याल रखें। माताओं से भी उन्होने अनुरोध किया एक पौधा दें और बेटी से मायके आने पर कहें कि इस फल लेकर आना। माननीय मंत्री जी ने कहा कि जब सहारनपुर हरा-भरा होगा तो उत्तर प्रदेश स्वतः ही हरा-भरा हो जायेगा।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने मौलश्री का पौधा लगाया तथा माननीय विधायक श्री मुकेश चौधरी ने बेलपत्र, जिलाधिकारी महोदय ने पाकड(पिलखन) का वृक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने बेल का तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने वृहद मात्रा में पौधे लगाकर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया कि सहारनपुर जनपद का लक्ष्य 45.92 लाख रखा गया है। आज के दिन 33 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य पूरा करना है। शेष बचे लक्ष्य को 06, 07 जुलाई एवं 15 अगस्त को किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होने अवगत कराया कि वन विभाग का लक्ष्य 12 लाख तथा शेष 33 लाख का लक्ष्य अन्य विभागों का है। जिसमें से सबसे बडे भागीदार ग्राम्य विकास एवं राजस्व विभाग है। बुडढाखेडा पुण्डीर जनपद में वृक्षारोपण के लिए सबसे बडा स्थल है। यहां पर 16 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण किया जायेगा।

प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी प्रभाग आई0सी0सिंह ने कहा कि आपके निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, महापौर श्री संजीव वालिया, जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र सैनी, नगर अध्यक्ष भाजपा श्री राकेश जैन, डीएफओ समाजिक वानिकी प्रभाग आई0सी0सिंह, डीएफओ शिवालिक वन प्रभाग श्वेता सैन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री राजेश कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी एवं एनसीसी कैडेट के छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia