shobhit University Gangoh
 

शख्स ने अपने ही परिवार की कर डाली हत्या, तीन बच्चों और पत्नी को उतारा मौत के घाट, 10 किमी दूर मिली आरोपी की लाश

शख्स ने अपने ही परिवार की कर डाली हत्या, तीन बच्चों और पत्नी को उतारा मौत के घाट, 10 किमी दूर मिली आरोपी की लाश
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत भदैनी इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राजेंद्र गुप्ता नामक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारकर उनकी देर रात हत्या कर दी। मृतकों में पत्नी नीतू गुप्ता (45 वर्ष), बेटा नवनीत गुप्ता (25 वर्ष), बेटा सुभेंदर गुप्ता (15 वर्ष) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16 वर्ष) शामिल हैं।

ज्योतिषी के कहने पर पत्नी से रहती थी अनबन

जानकारी के अनुसार, आरोपी संपत्ति विवाद में अपने भाई-भाभी, पिता और दो गार्ड की हत्‍या के पुराने मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। घटना रात में हुई, जब उसने अपने परिवार पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि राजेंद्र किसी ज्योतिषी के कहने पर पत्नी को अपने काम में बाधा मानने लगा था। इस कारण वह पत्नी से दूसरी शादी को लेकर भी अक्सर बहस करता था।

 

Jamia Tibbia