राउंड टेबल संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब व पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराना

- सहारनपुर में राउंड टेबल संस्था के कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। अंतर्राष्ट्रीय संस्था राउंड टेबल के नेशनल प्रेजीडेंट मौरिया फिलिप ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीब व पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा में मदद कर उनका विकास करना है क्योंकि शिक्षा सिर्फ जीविका के लिए नहीं बल्कि जीवन और विकास के लिए है। मोरिया फिलिप आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संस्था औसतन एक कक्षा प्रतिदिन बना रही है। एरिया चेयरमैन हितेश बंसल ने कहा कि संस्था में प्रतिष्ठित कारोबारी प्रोफेशन परिवार के युवा जुड़े हैं जो चाहते हैं कि समाज की सेवा करें।
उन्होंने कहा कि संस्था की स्थापना 1962 में हुई थी और देशभर में कुल 365 शाखाएं हैं जिनमें लगभग 60 हजार कारोबारी परिवार सदस्य हैं। राउंड टेबल के सहारनपुर चेयरमैन अंशुल अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य लक्ष्य फ्रीडम थ्रू एजुकेशन के अंतर्गत ग्रामीण या पिछड़े क्षेत्र के विद्यालय में क्लासरूम बनवाना है ताकि गरीब, असहाय या पिछड़े वर्ग के बच्चों को जागरूक कर शिक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था में जुड़े युवकों की उम्र 40 वर्ष से नीचे है। जो सदस्य 40 की उम्र पार कर जाएंगे उन्हें रिटायर कर आर्नरी सदस्य बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्था के माध्यम से समाज सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में हमारी संस्था ने शुरूआती तौर पर दस बच्चों की 10 साल की स्कूल फीस और बैग की व्यवस्था की है।
बैठक में देश के विभिन्न जिलों के राउंड टेबल के सदस्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। इस दौरान एरिया सचिव अरविंद सहदेव, सुमित गर्ग, वाइस चेयरमैन जीनस गाबा, सचिव अर्चित जैन, कोषाध्यक्ष पुनीत सडाना, निकुंज गर्ग, अर्पण गुप्ता, आशीष, मानिक, अचरज, वरूण, केशव, आयुष, सिद्धार्थ, यश, ऋषि, पंकज, अभिनव आदि मौजूद रहे।