• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में 70 दिनों बाद आए सबसे कम मामले: 24 घंटों में मिले 84,332 नए संक्रमित, 4,002 मौतें दर्ज

  • June 12, 2021
देश में 70 दिनों बाद आए सबसे कम मामले: 24 घंटों में मिले 84,332 नए संक्रमित, 4,002 मौतें दर्ज
  • भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा बीते 70 दिनों में बसे कम रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार से अधिक मौतें हुई।

 नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा बीते 70 दिनों में बसे कम रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार से अधिक मौतें हुई। मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में 1,21,311 संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 84,332 नए मामले आए जो 70 दिनों बाद सबसे कम हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 19,20,477 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,62,32,162 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। आज लगातार पांचवें दिन भारत में 1 लाख से कम कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं जो पिछले 70 दिनों में सबसे कम है। 8 जून को देश में 86,498 नए मामले दर्ज हुए थे जो 2 अप्रैल के बाद सबसे कम रहा। 2 अप्रैल को देश में 89,129 नए संक्रमण के मामले आए। महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप का सामना कर रहे देश में अब संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। 7 मई को दर्ज हुए संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा 4,14,188 था। 17 मई को संक्रमण के मामलों ने कुछ राहत के संकेत दिए और यह तीन लाख से कम दर्ज किया गया।

बता दें कि अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा हो गया है वहीं कुल ठीक हो डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 2,79,11,384 है। हालांकि मरने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,67,081 हो गई है। बता दें कि देश में अभी कुल सक्रिय संक्रमण के मामले 10,80,690 है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ है और अब तक कुल 24,96,00,304 वैक्सीनेशन हो चुका है।

 


Post navigation

Prev
Next
बजट में यूपी के किस जिले को क्या मिला? यहां देखें पूरी लिस्ट

बजट में यूपी के किस जिले को क्या मिला? यहां देखें पूरी लिस्ट

  • February 11, 2026
‘इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’, यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

‘इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’, यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

  • February 11, 2026
राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव

राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव

  • February 11, 2026
सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी

सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी

  • February 11, 2026
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें

राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें

  • February 11, 2026
आज योगी सरकार पेश करेगी अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट, महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

आज योगी सरकार पेश करेगी अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट, महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

  • February 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बजट में यूपी के किस जिले को क्या मिला? यहां देखें पूरी लिस्ट February 11, 2026
  • ‘अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया…’, योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया February 11, 2026
  • मैं एपस्टीन से 3-4 बार मिला था…’, राहुल गांधी ने संसद में लगाया आरोप तो हरदीप पुरी ने दिया जवाब February 11, 2026
  • भाकियु टिकैत ने चकमार्गो की समस्या को लेकर लंबित शिकायतो का तुरंत समाधान कराने की मांग की February 11, 2026
  • देहरादून में IMA के पास 20 एकड़ जमीन पर घमासान, BJP और कांग्रेस आई आमने-सामने February 11, 2026
  • देश के हितों से समझौता, क्या आपको को शर्म नहीं आती? Lok Sabha में राहुल गांधी का केंद्र के खिलाफ हुंकार February 11, 2026
  • ‘जब मुंह खोला तब बुरा बोला…’, योगी सरकार के बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने उठाए कई सवाल February 11, 2026
  • ‘इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’, यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल February 11, 2026
  • राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव February 11, 2026
  • “मैं ठाकुर हूं” से शुरू हुआ विवाद, “मैं भी ब्राह्मण हूं” तक पहुंचा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ठकुराइन VS पंडिताइन February 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez