वार्डो की संकरी गलियों तक सफाई कर छिडक़ा गया चूना-मेलाथियान, रोस्टर के अनुवार वार्डो में चला फागिंग अभियान

- सहारनपुर में बागेश्वर महादेव मंदिर को सेनेटाइज करते निगमकर्मी।
सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा लॉक डाउन के दूसरे दिन रविवार को महानगर में कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन और धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज कराया गया। सभी वार्डो में प्रमुख मार्गो से लेकर संकरी गलियों तक सफाई कर चूना व मेलाथियान का छिडक़ाव किया गया। वार्डो के अलावा सरकारी कार्यालयों, इमारतों व प्रमुख बाजारों तथा चौराहों-तिराहों पर भी सैनेटाइजेशन किया गया। रोस्टर के अनुसार वार्डो में फागिंग अभियान भी चलाया गया। ‘कोरोना को शहर से बाहर और मच्छरों पर प्रहारÓ अभियान के तहत लॉक डाउन के दूसरे दिन रविवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा महानगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान के अलावा शहर के घंटाघर, भगतसिंह मार्ग, नेहरु मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, मोरगंज, भगतसिंह चौक, बोमनजी रोड, पुल जोगियान, बेहट रोड, चिलकाना रोड,मण्डी समिति रोड आदि पर सैनेटाइजेशन कराया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि इस दौरान श्री हनुमान मंदिर घंटाघर, श्री नारायण मंदिर गिल कॉलोनी, हरि मंदिर आवास विकास, श्री शिव मंदिर नवीन नगर, श्री बागेश्वर मंदिर व श्री साई मंदिर बेहट रोड, श्री बाला जी धाम बेहट रोड, श्री भूतेश्वर मंदिर धोबीघाट व विष्णु मंदिर को सैनेटाइज कराया गया। इनके अतिरिक्त श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा, नुमाइश कैंप गुरुद्वारा, भाटडों का मौहल्ला स्थित गुरुद्वारा व नवीन नगर गुरुद्वारा, चर्च कम्पाउंड व मिशन कम्पाउंड स्थित दोनों चर्च और नौगजा पीर, मदरसा मजाहिर उलूम व जामा मस्जिद चौक फव्वारा को भी सैनेटाइज किया गया।
इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन के वार्ड 2 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 3 के औजपुरा, वार्ड 6 वर्धमान कॉलोनी, वार्ड 8 दरा कोटतला, वार्ड 12 खलासी लाईन उत्तरी, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी,वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 18 लेबर कॉलोनी, वार्ड 19 गोपाल नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 28 खानआलमपुरा-तकिया, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 37 गिल कॉलोनी, वार्ड 38 न्यू माधोनगर, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 41 शारदानगर दक्षिण, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 55 चंद्रनगर व वार्ड 62 याहियाशाह के अतिरिक्त शमशानों व कब्रिस्तानों को भी सैनेटाइज किया गया। जबकि रोस्टर के मुताबिक वार्ड 15 रेलवे क्वाटर्स, वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 18 लेबर कॉलोनी, वार्ड 19 गोपाल नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 22 म्युनिसपिल कॉलोनी, वार्ड 23 किशनपुरा के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर फॉगिंग अभियान चलाया गया।