राह चलते शख्स पर अचानक टूट पड़ा तेंदुआ, सामने आया खौफनाक वीडियो

राह चलते शख्स पर अचानक टूट पड़ा तेंदुआ, सामने आया खौफनाक वीडियो

नई दिल्ली : इन दिनों सड़कों पर जंगली जानवरों का घूमना जैसे आम बात हो गई है। लॉकडॉउन के चलते कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें जानवरों को सड़कों पर तहलते हुए या आराम फरमाते देखा गया है। हालांकि कई जगह जानवरों का आतंक भी देखने को मिला है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दरअसल महाराष्ट्र के नासिक से तेंदुंए द्वारा एक शख्स पर हमला करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी पर कैद हुई इस घटना में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स राह से गुजर रहा था, इसी बीच भागते हुए आए तेंदुंए ने उस पर हमला बोल दिया। तेंदुंए ने यहां दो लोगों पर हमला किया जिन्हे गंभीर चोटे आई हैं।

इस घटना के बाद वहां के लोग दहशत में हैं। वहीं वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुंए पैरों के निशान से पता लगाया जा रहा है कि व​ह किस जंगल से आया है। उन्होंने बताा कि उनकी टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक तेंदुए को सड़क पर आराम करते हुए देखा गया था।

Jamia Tibbia