रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के नेताओं ने संगठन को बजबूत करने पर दिया जोर

रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के नेताओं ने संगठन को बजबूत करने पर दिया जोर
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित नेता व कार्यकर्ता

नकुड के साहबामाजरा मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे नेताओ ने बसपा पर साधा निशाना

नकुड [इंद्रेश]। रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया ने नकुड मे भी ताल ठोक दी है। पार्टी नेताओं ने क्षेत्र में अपनी आमद दर्ज कराते हुए कार्यकर्ताओं को जी-जान से संगठन को मजबूत करने की हिदायत दी हैं।

रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया अठावले की उत्तर भारत की अध्यक्ष मंजु छिब्बर ने यंहा साहबामाजरा गाँव में कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष रामदास अठावले गरीब व कमजोर वर्ग के लोगो के कल्याण के लिये जुटे हुए है। उनके हाथ मजबूत करके कमजोर तबके खासकर अनुसुचित जाति व अल्पसंख्यक समाज का भला हो सकता है। उन्होने वोट लेने के समय कमजोर लोगो की याद करने वाले दलों से सावधान रहने की बात कहते हए बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। मंजु छिब्बर ने महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा पर जोर दिया। कहा कि समाज तब तक सुदृढ नंही हो सकता जब तक महिलांए सुरक्षित नंही है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के बिना देश का विकास संभव नंही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित नेता व कार्यकर्ता
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित नेता व कार्यकर्ता

 

पार्टी के उत्तर भारत के महासचिव उमर सलमानी ने कहा कि दलित व अल्पंसख्यक समाज को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के बिना समाज का आर्थिक उत्थान होना संभव नंही है। उन्होंने मायावती पर दलित समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया कहा कि उन्होंने सत्ता मे आते ही इस समाज को भुला दिया। जबकि इसी समाज ने उन्हे सत्ता तक पंहुचाया। सलमानी ने जोर देकर कहा कि आरपीआई ने बसपा को हरियाणा मे समाप्त कर दिया है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश में आरपीआई के 19 विधायक व 4 मंत्री थे। अब फिर पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत हो रही है। इसके लिये संगठन का मजबूत किया जाना बेहद जरूरी है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री असगर आलम ने कहा कि अब आरपीआई प्रदेश मे तेजी से उभर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश, सुभाषचंद बर्मन, हाजी इमरान, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष संयोगिता, मुफैत राणा, आरिफ सैफी, मुस्तकीम सलमानी, अरविंद मौर्य, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक योगेंद्र कश्यप ने अतिथियों को सम्मानित किया।

 


विडियों समाचार