• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

गोरखनाथ मंद‍िर और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ‘लेडी डान’ पुल‍िस श‍िकंजे में, भीम आर्मी से है कनेक्‍शन

  • June 24, 2022
गोरखनाथ मंद‍िर और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ‘लेडी डान’ पुल‍िस श‍िकंजे में, भीम आर्मी से है कनेक्‍शन
  • ‘लेडी डान’ के नाम से बने फर्जी ट्वीटर हैंडल मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और गोरखनाथ मंद‍िर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले सोनू कुमार को गोरखपुर पुल‍िस आगरा से गोरखपुर ले आई। पुल‍िस की जांच में उसका संबंध भीम आर्मी से न‍िकला है।

गोरखपुर। ‘लेडी डान’ के नाम से बने फर्जी ट्वीटर हैंडल से मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ पर हमला व गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले सोनू कुमार को गोरखपुर की कैंट थाना पुलिस वारंट बी पर आगरा से गोरखपुर ले आई। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपित फिरोजाबाद जेल का रहने वाला है। एक माह पहले उसे आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है क‍ि धमकी देने वाला भीम आर्मी से जुड़ा है। पुल‍िस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

‘लेडी डान’ की आइडी से गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की दी थी धमकी

फिरोजाबाद के रहने वाले सोनू कुमार ने चार फरवरी को ‘लेडी डान’ के नाम से बने ट्वीटर हैंडल से गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस आइडी से लगातार तीन ट्वीट किए गए थे। पहले ट्वीट में लिखा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया है।

मानव बम बनकर हमले की दी थी धमकी

भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनकर मुख्यमंत्री पर हमला करेगी। राशिद ने गोरखनाथ मंदिर में बम लगा दिया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। तभी फिर ट्वीट किया गया और लिखा कि गोरखनाथ मंदिर में सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ‘लेडी डान’ के नाम से बनी आइडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। जिसमें पता चला कि धमकी देने वाला सोनू सिंह फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर का रहने वाला है। तलाश में साइबर सेल व क्राइम ब्रांच की टीम फिरोजाबाद पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली।

एक माह पहले आगरा पुल‍िस ने क‍िया था ग‍िरफ्तार

एक माह पहले आगरा पुलिस ने अपने यहां दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट थाना शशिभूषण राय ने बताया कि वारंट बी पर सोनू कुमार को आगरा से गोरखपुर लाया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

 

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez