जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता महिला को मानसिक रोगी बताने वाला दरोगा निलंबित
नकुड 17 मार्च इंद्रेश। आईआरजीसी पोर्टल पर की गयी भूमि विवाद की शिकायत की जांच में दरोगा ने शिकायत कर्ता महिला को मानसिक रूप बिमार बता दिया। एसपी देहात द्वारा की गयी जांच के बार वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि गांव जुडडी निवासी महिला भूमि से संबधित मामले की शिकायत आईआरजीसी पोर्टल पर की थी। जिसकी जांच नकुड कोतवाली के एक एसआई को दी गयी। बताया जाता है कि दरोगा ने अपनी जांच रिर्पोट मे शिकायत कर्ता को मानसिक रोगी बता कर मामला रफादफा कर दिया। पिडित महिला ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियो से की। कहा कि दरोगा ने दुसरे पक्ष से मिलकर झूठी रिर्पोट लगायी है।
मामला वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के संज्ञान मे आया तो उन्होंने एसपी देहात को मामले की जांच करने के लिये कहा। एसपी देहात की जंाच मे कई खामियां मिली। एसआई की जांच रिपेार्ट की निष्पक्षता पर भी सवाल खडे हो गये। उन्होंने दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने दरोगा संदीप कुमार को निलंिबत कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक की इस कार्रवाई से जनता में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति विश्वास बढा है।
