किसान, मजदूरों, वंचितों की लड़ाई लड़ेगी भारतीय किसान सेना लोकतांत्रित: अभिनन्दन

सहारनपुर [24CN] । भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक देश में जनाक्रान्ति लाने के उद्देश्य से किसान, नौजवान, मजदूर जनक्रान्ति परिवर्तन यात्रा के विधानसभा को लेकर पूरे प्रदेश में निकालेगी जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों,वंचितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा।

आज यहां पेपर मिल रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिनन्दन पाठक ने बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक किसानों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश में अच्छे दिन लाने में नाकामयाब रही है। वर्तमान सरकार में महंगाई चरमसीमा पर है। किसान, मजदूर, युवा सभी परेशान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
बैठक में छतर सिंह धनगर, अरूण चैधरी, प्रदीप वर्मा, सुशील शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेश वाल्मीकि, पंकज सिंह, हेमन्त कुमार, सुधीर आदि ने भाग लिया।