• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

इत्र कारोबारी के घर छापा: आयकर विभाग की टीम बेटे को ले गई साथ, वापस लौटे संयुक्त निदेशक

  • December 24, 2021
इत्र कारोबारी के घर छापा: आयकर विभाग की टीम बेटे को ले गई साथ, वापस लौटे संयुक्त निदेशक
  • इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर के बाहर शुक्रवार सुबह भी पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद हैं। उनके आनंदपुरी स्थित आवास को अंदर से बंद कर रखा गया है लेकिन गेट के अंदर रखे हुए नए बक्से साफ नजर आ रहे हैं।

कानपुर : इत्र कारोबारी पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित आवास पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम की जांच जारी है। आयकर विभाग की टीम सुबह उनके बेटे को अपने साथ ले गई। वहीं, वित्त मंत्रालय सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क की प्लेट लगी कार से एक महिला अधिकारी और आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक विजयानंद भारतीय भी कारोबारी के घर पहुंचे, लेकिन अंदर अधिकारियों से बात करके कुछ ही देर में विजयानंद वापस चले गए। कार्रवाई के दौरान आनंदपुरी इलाके में तरह तरह की चर्चाएं रहीं।

साहब, बेटा तीन दिन से घर नहीं आया, ध्यान रखिएगा

नौबस्ता बम्बा निवासी पिंटू दुबे कारोबारी पीयूष जैन की कार के ड्राइवर हैं। कारोबारी के घर कार्रवाई के चलते पिंटू को अधिकारियों ने बुधवार शाम को ही रोक लिया और उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया। तब से वह घर नहीं गए थे। घर न पहुंचने पर उनकी बुजुर्ग मां पीयूष जैन के घर पहुंचीं और पुलिस अधिकारी से बोलीं। साहब, बेटा तीन दिन से घर नहीं आया है। मेरा बेटा तो अप्रैल से ही यहां गाड़ी चला रहा है। आप उसका ध्यान रखिएगा।

गेट के अंदर रखे हुए नए बक्से साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस वालों का कहना है कि इन बक्सों को आज सुबह ही लाया गया है। इंटरनेट मीडिया पर कुछ फोटा सामने आई हैं जहां कर्मचारी नोटों को गिन रहे हैं। हलांकि यह फाेटो छापे की हैं इसकी पुष्टि jagran.com नहीं करता है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में कारोड़ों रुपए बरामद किए गए हैं। उसको देखते हुए ही बड़ी संख्या में बक्सों को लाया गया है। कहा जा रहा है आज शाम तक अधिकारिक पुष्टि हो जाएगी।

 

jagran

आनंदपुरी में रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ाने के लिए एक बटालियन पीएसी तैनात कर दी गई है। सुबह से पीएसी की टीम घर के आगे तैनात है। जिस गली में इत्र कारोबारी का घर है उस गली से पूरे क्षेत्र के लोग निकलने से बच रहे हैं। हालांकि पूरे आनंदपुरी में सुबह से ही इत्र कारोबारी के घर पड़े छापे की चर्चा है और घर के सामने  पार्क में लोग इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं । सुबह से लोडर में बक्सों को भरकर लाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अब तक करीब 50 बक्से यहां लाए जा चुके हैं। इसके अलावा नोट गिनने की एक मशीन सुबह भी लाई गई। बताया जा रहा है कि यह मशीन कल्याणपुर स्थित स्टेट बैंक से लाई गई है। घर के अंदर गलियारे में पीएसी के जवान तैनात हैं और घर के मुख्य द्वार को अंदर से बंद करा हुआ है

वहीं, पान मसाला कंपनी के चार ट्रक गुजरात में पकड़े गए थे जिसमें फर्जी इनवाइस थी, और ई वे बिल नहीं थे। इसके आधार पर ही जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने आनंदपुरी में पहले ट्रांसपोर्ट और सुपारी कारोबारी के घर छापा मारा और उसके बाद गुरुवार को आनंदपुरी में ही इत्र कारोबारी के यहां कार्यवाही शुरू की गई थी। पुलिस के मुताबिक घर के अंदर जीएसटी इंटेलिजेंस और आयकर के अधिकारी मौजूद हैं।

पान मसाला कारोबारी की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस के अहमदाबाद की टीम ने बुधवार को कार्रवाई शुरू की थी। इसके साथ ही अधिकारियों ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक व सुपाड़ी कारोबारी के यहां भी छापे मारे थे। इसमें आनंदपुरी में भी उनके आवास पर भी कार्रवाई की गई थी। कारोबारी पान मसाला कंपनी को सुपाड़ी भी सप्लाई करते हैं और उनका माल भी अपनी ट्रांसपोर्ट से भेजते हैं। गुरुवार सुबह इन दोनों स्थानों पर तो छापे की कार्रवाई जारी रही, इसके अलावा आनंदपुरी में ही इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापा मारा गया।

 


Post navigation

Prev
Next
‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

  • March 11, 2026
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

  • March 11, 2026
NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

  • March 11, 2026
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं…

हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं…

  • March 11, 2026
नूंह में एटीएम काटने के आरोपी को छुड़ाने आई थी भीड़, पुलिस ने कर दी फायरिंग, एक घायल

नूंह में एटीएम काटने के आरोपी को छुड़ाने आई थी भीड़, पुलिस ने कर दी फायरिंग, एक घायल

  • March 11, 2026
यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा

यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद? March 11, 2026
  • 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? March 11, 2026
  • ‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार March 11, 2026
  • NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश March 11, 2026
  • ‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना March 11, 2026
  • हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं… March 11, 2026
  • नूंह में एटीएम काटने के आरोपी को छुड़ाने आई थी भीड़, पुलिस ने कर दी फायरिंग, एक घायल March 11, 2026
  • सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी March 11, 2026
  • यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव March 11, 2026
  • यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez