खबर का असर: 24 सिटी न्यूज मे समाचार प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग ने सडको पर कराया पेचिंग कार्य, जनता ने की सराहना

खबर का असर: 24 सिटी न्यूज  मे समाचार प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग ने सडको पर कराया पेचिंग कार्य, जनता ने की सराहना
फोटो सडक पर लोकनिर्माण विभाग ने भरे गडढे

नकुड 22 सितंबर इंद्रेश। 24 सिटी न्यूज मे क्षेत्र की सडको की हालत पर समाचार प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग ने सडको की सुध ली है। विभाग ने खस्ताहाल सडको पर पेंिचंग कार्य कराया है। जिससे आम जन ने राहत की सांस ली है।

विगत बारह सितबंर को 24 सिटी न्यूज मे सहारनपुर नकुड गंगोह रोड मे बरसात के दौरान गडढे होने आम जनता को होने वाली परेशानी को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद लेाक निर्माण विभाग ने समाचार का संज्ञान लेते हुए इस खस्ता हाल सडक पर काम कराया है। इस सडक पर कई स्थानो पर गडढे बन गये थे। जिसेसे राहगिरो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। गडढो के कारण सडक पर हादसे भी हो रहे थे। सहारनपुर फंदपुरी नकुड रोड पर बरसात के दिनो बने गडढो मे पेचिंग कार्य होने से आम जन ने राहत की सांस ली है।

इसके अलावा कुम्हारहेडा के पास बाईपास के अंडरपास मे बडे गडढो को भी भर दिया गया हैं। इस अंडर पास मे बने गडढो मे बरसात का पानी भरने से यंहा से निकलना तक दुश्वार हो गया था। लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभिंयता सीएल सैनी ने बताया कि इन सडको पर पेचिंग का काम चल रहा है। इस काम को पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रपालखेडी में नवनिर्मित पुलिया की एप्रोच रोड को भी ठीक कराया जायेगा। इसके अलावा अघ्याना रोड पर सडक पर कटाव रोकने के लिये 60 मीटर रिटेनिंग वाल का निर्माण कराने के लिये एस्टिमेट शासन को भेजा गया है। एस्टिमेट पास होने के बाद रिटेनिंग वाल का निर्माण करा दिया जायेगा। उन्होने कहा कि संभवतः दिसंबर तक यह काम ही भी हो जायेगा। जिससे बरसात मे इस सडक के कटाव की समस्या का समाधान हो जायेगा।

भाजपा नेता सेठपाल सिंह तंवर , भाकियु टिकैत के देवीसिंह , बलिंद्र सिंह आदि ने कहा कि पंजाब केसरी आम जनता की समस्याओ को प्रमुखता से उठाता है। जिससे संबधित विभाग समस्याओ के समाधान के लिये मजबूर हो जाता है। सही मायने मे यही पत्रकारिता है।

Jamia Tibbia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *