24 मार्च 2021 का राशिफल: मेष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि के योग हैं

24 मार्च 2021 का राशिफल: मेष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि के योग हैं

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री हरि जयंती।

आज की भद्रा: रात्रि के 10:06 बजे से 25 मार्च को प्रात: 09:48 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि के योग हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कक: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संयम से काम लें।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धर्म गुरु या पिता से सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे